गोपालगंज, अक्टूबर 11 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर। स्थानीय दिघवा दुबौली डाक बंगला रोड स्थित कौशल विकास केंद्र सह ग्रोथ एकेडमी में कक्षाओं का संचालन नहीं होने से नाराज विद्यार्थियों ने रविवार को प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि अप्रैल में नामांकन लेने के बाद से अब तक कक्षाओं का नियमित संचालन नहीं हो पा रहा है। इससे उनका कोर्स पूरा होने में परेशानी हो रही है। राज्य सरकार द्वारा केवाईपी नहीं कराए जाने के कारण कक्षाओं का संचालन बाधित है। इसके चलते उनका काफी समय कक्षाएं शुरू होने के इंतजार में बीत गया है। समय पर प्रशिक्षण नहीं मिलने से उनके कोर्स की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- Nawada News: नवादा में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने को एबीवीपी का प्रदर्शन प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर कौशल विकास केंद्र के संचालक रवि सिंह एवं वरीय शिक्षक अनुज कु...