गोपालगंज, नवम्बर 3 -- Gopalganj News: गोपालगंज। नगर थाने के कोन्हवां मोड़ के समीप मंगलवार को स्कार्पियो ने एक बाइक पर मां-बेटे को कुचला दिया। इससे बाइक पर सवार दोनों गंभीर ष्प से जख्मी हो गए। जख्मी मां-बेटे को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे में मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिले के विश्वंभरपुर थाने के सिपाया खास गांव के स्व. सुलेमान देवान का बेटा मनान अंसारी अपनी मां खूश्बुन नेशा को बाइक पर बैठाकर मंगलवार को इलाज कराने के लिए शहर में एक डॉक्टर के पास आया था। डॉक्टर से मां को दिखाने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहा था। इस दौरान वह जैसे ही नगर थाने के कोन्हवां मोड़ के समीप पहुंचा कि सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्...