Gopalganj News: कोईनी बाजार में संदिग्ध स्थिति में वृद्ध की मौत, परिजनों में मातम
गोपालगंज, सितम्बर 1 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के मांझागढ़ थाने के कोईनी बाजार में मंगलवार को सामानों की खरीदारी करने के लिए गए एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक मांझागढ़ थाने के ही मधु सरेया गांव के सिंघासन राम के 65 वर्षीय बेटे करीमन राम थे। उनकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि मंगलवार की शाम वृद्ध अपने घर से कोईनी बाजार में सामानों की खरीदारी करने के लिए गए थे। वहां अचानक वह बेहोश होकर गिर गए। आसपास के लोगों की नजर जब बेहोश पड़े वृद्ध पर पड़ी तो वे आनन-फानन में उन्हें उठाकर इलाज के लिए लेकर मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद वृद्ध के परिजन पहले कोईनी बाजार पर पहुंचे। जहां उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.