गोपालगंज, अक्टूबर 13 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के स्टेशन रोड स्थित राजादल पूजा पंडाल के समीप हाईटेंशन लाइन में केबलिंग कार्य को लेकर मंगलवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे स्टेशन रोड, गोसाईं टोला, राजेंद्र नगर, हरखुआ सहित अन्य इलाकों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कनीय अभियंता (शहरी) सच्चिदानंद कुमार ने बताया कि राजादल पूजा समिति के समीप नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटती है। उनकी सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन हाईटेंशन और लो-टेंशन लाइनों की केबलिंग कराई गई। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कल से पूजा पंडालों में बिजली व्यवस्था संभालेंगे कर्मचारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...