गोपालगंज, अगस्त 14 -- Gopalganj News: फुलवरिया। थाने के जटहां गांव में विगत दस अगस्त को पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। घायल महिला जटहां गांव निवासी रमेश राम की पत्नी संगीता देवी है। घटना पांच दिनों पूर्व 10 अगस्त की बताई जाती है। मामले में घायल महिला के जेठ सूर्यदेव राम ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही सिंटू राम, सूरज राम, अर्जुन राम, चंद्रमा राम की पत्नी उर्मिला देवी, सुरेश राम की पत्नी कांति देवी व सूरज राम की पत्नी मिंटू देवी को नामजद किया गया है。

जमीन विवाद मारपीट कर...