गोपालगंज, जुलाई 16 -- Gopalganj News: कुचायकोट। गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैजलहां गांव में गुरुवार को आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग जख्मी हो गए। जख्मी रिवाज अंसारी एवं अफरोज अंसारी को परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। ------ सांप के काटने से किशोरी अचेत कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में गुरुवार को पवन कुमार की पुत्री सोनम कुमारी को सांप ने काट लिया, जिससे वह अचेत हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने किशोरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...