Gopalganj News: कुचायकोट में पर्यवेक्षकों को पंचायत आवंटन पर उठे सवाल
गोपालगंज, जुलाई 8 -- Gopalganj News: कुचायकोट। स्थानीय बाल विकास परियोजना कार्यालय में महिला पर्यवेक्षकों के बीच पंचायतों के आवंटन पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। मामले को लेकर पूर्व मुखिया एवं कांग्रेस सेवा दल के अशोक कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पंचायतों का आवंटन समान एवं पारदर्शी तरीके से होना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो। हालांकि विभाग का मानना है कि नवपदस्थापित पर्यवेक्षकों की तैनाती से आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन और निगरानी व्यवस्था में सुधार होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- महिला पर्यवेक्षिका के पद पर नियोजन के लिए हुआ दस्तावेज सत्यापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.