Gopalganj News: कुचायकोट के नवपदस्थापित सीओ ने संभाला पदभार
गोपालगंज, जुलाई 13 -- Gopalganj News: कुचायकोट। कुचायकोट अंचल के नवपदस्थापित अंचलाधिकारी मनोरंजन कुमार शुक्ल ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अंचल कार्यालय के अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी निपटारा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। दाखिल-खारिज, जमाबंदी परिमार्जन, भूमि मापी समेत अन्य लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही फरियादियों की समस्याओं का गंभीरता से समाधान कर बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह भी पढ़ें- Sasaram News: जनता के कार्य होंगे समयबद्ध और पारदर्शी: सीओ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.