गोपालगंज, अगस्त 22 -- Gopalganj News: ( रिपोर्ट - बागेश्वरी नाथ तिवारी ) कटेया। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए परिश्रम जरूरी है। परिश्रम के बिना जीवन में कोई सफलता नहीं मिलती। शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासन का विशेष महत्व है। अनुशासन के साथ अर्जित की गई शिक्षा जीवनभर काम आती है। ये बातें स्थानीय विधायक सह ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने शनिवार को पीएम श्री विद्यालय कटेया के प्रांगण में आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।कार्यक्रम का उद्घाटन इसके पूर्व मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए शिक्षा, अनुशासन और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूरी बनानी चाहिए। यदि दोस्ती करनी ही है तो कित...