गोपालगंज, अगस्त 31 -- Gopalganj News: फुलवरिया। श्रीपुर पुलिस ने सोमवार को मिश्र बतरहां बाजार के पास भोरे-मीरगंज सड़क पर वाहन जांच के दौरान एक कार से 103 लीटर शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धरमपरसा गांव निवासी मिथुन साह और पंकज कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष सिंपी कुमारी ने बताया कि एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर शराब के खिलाफ वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पश्चिम दिशा से आ रही कार को रोककर तलाशी ली गई। दोनों आरोपित कार से उतरकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...