गोपालगंज, अगस्त 3 -- Gopalganj News: पंचदेवरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोईसा भठवा में सोमवार को एक दिवसीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रखंड क्षेत्र के वर्ग छह से 12वीं तक के विज्ञान विषय के शिक्षक एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को प्रोजेक्ट आधारित एवं गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा, रचनात्मकता, तार्किक क्षमता और नवाचार की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यशाला का उद्देश्य कार्यशाला में प्रशिक्षकों ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए उन्हें केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय उन्हें अपने आसपास की समस्याओं को समझने, सवाल पूछने, प्रयोग करने और समाधा...