Gopalganj News: करंट की चपेट में आने से पटना का युवक अचेत
गोपालगंज, जुलाई 17 -- Gopalganj News: गोपालगंज। हथुआ थाने के कुसौंधी गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास पोल में होडिंग बोर्ड लगाने के दौरान एक युवक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह अचेत हो गया। अचेत युवक पटना जिले के फतुहां थाने के फतुहां गांव के अनिल गिरि का 22 वर्षीय बेटा निरश कुमार बताया गया है। इलाज के लिए उसे हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.