Gopalganj News: कटेया में सर्पदंश से मासूम की मौत
गोपालगंज, जुलाई 23 -- Gopalganj News: कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने की गौरा पंचायत के विशुनपुरा गांव में गुरुवार को सर्पदंश से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतक की पहचान विशुनपुरा गांव के धर्मेंद्र प्रसाद के चार वर्षीय इकलौते पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गुरुवार सुबह आयुष घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसे कोबरा सांप ने डस लिया। सांप के काटते ही बच्चा रोने लगा एवं परिजनों को बताया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने के लिए ले गए। काफी देर तक झाड़-फूंक होता रहा। लेकिन बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र प्रसाद को विवाह के करीब 12 वर्षों बाद पुत्र की प्राप्ति हुई थी। इकलौते पुत्र असामयिक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.