गोपालगंज, जुलाई 8 -- Gopalganj News: कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के करकटहां गांव में कुछ लोगों ने जमीन बेचने को लेकर एक व्यक्ति से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। साथ ही मकान का दीवार क्षतिग्रस्त कर दिया । इस मामले में घटना के एक माह बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें करकटहा गांव के अजीत त्रिपाठी ने कहा है कि 6 जून को उनके ही पट्टीदार सुनील तिवारी, बैरिस्टर तिवारी सहित छह नामजद व आठ अज्ञात लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। उन लोगों ने जमीन बेचने के नाम पर 10 लाख रुपए मांगी। अन्यथा वे लोग जमीन नहीं बेचने देंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: जमीन पर कब्जा करने के खिलाफ दस पर प्राथमिकी दर्ज विरोध करने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपितों ने उनकी जमीन को जबरन जोत ली व उनके मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त कर...