गोपालगंज, अगस्त 7 -- Gopalganj News: कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के पड़रिया गांव में दरवाजे पर खड़े एक युवक को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस मामले में जख्मी युवक की मां कलावती देवी ने थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि 6 अगस्त की शाम उनका पुत्र आदित्य कुमार दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान गांव का ही आकाश कुमार वहां पहुंचा और उनपर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कुछ देर बाद पप्पू यादव व उसके परिवार के अन्य सदस्य एकजुट होकर आए एवं गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: घर के बाहर खड़े युवक पर हमला कर किया घायल, केस दर्ज पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...