गोपालगंज, सितम्बर 8 -- Gopalganj News: कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के पड़रिया गांव में कुछ लोगों ने एक महिला के मकान पर जबरन कब्जा कर लिया। इसके बाद मकान छोड़ने के बदले में तीन लाख रुपए रंगदारी मांगी। इस मामले में पड़रिया गांव निवासी स्व. हीरालाल यादव की पत्नी इंदू देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि उनके पति चार भाई थे। सभी के बीच पूर्व में बंटवारा हो चुका है और सभी फरीक अपने-अपने हिस्से में मकान बनाकर रह रहे हैं। बीते 03 सितंबर को बलजीत यादव एवं सोनम देवी ने उनके हिस्से में मिले मकान पर जबरन कब्जा कर लिया। अब मकान छोड़ने के एवज में आरोपितों द्वारा तीन लाख रुपए की रंगदारी मांगी जा रही है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...