Gopalganj News: कटेया में चोरी व गुम हुए पांच मोबाइल बरामद
गोपालगंज, जुलाई 23 -- Gopalganj News: कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत चोरी व गुम हुए पांच मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। ऑपरेशन मुस्कान की इस पहल ने पांच लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दिया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरामद मोबाइल को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और पुलिस की सतर्कता के कारण गुम व चोरी हुए मोबाइलों की लगातार बरामदगी की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें,ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.