गोपालगंज, अक्टूबर 2 -- Gopalganj News: कटेया। स्थानीय थाने के एक गांव से एक किशोरी को बहला-फुसलाकर एवं डराकर एक युवक अपने साथ लेकर चला गया। मामले में उसकी मां ने थाने में बगल के गांव के एक युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि 29 सितंबर की शाम उसकी 14 वर्षीय पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर एवं डरा-धमकाकर अपने साथ लेकर चला गया। काफी खोजबीन के बाद जब किशोरी का कोई पता नहीं चला तो थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शादी की नीयत से लड़की भगाने का मुकदमा दर्ज हुआमहिला के पर्स से आभूषण व नकदी चोरी कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के कटेया बाजार में बेटी के साथ कपड़े की खरीदारी करने गई एक महिला के पर्स से सोने के आभूषण, दो हजार रुपए नगदी चोरी कर ली गयी। मा...