Gopalganj News: कटेया थाने में हाजिर हुई महिला आरोपी
गोपालगंज, अक्टूबर 16 -- Gopalganj News: कटेया, एक संवाददाता। हथुआ थाना क्षेत्र के जैनन गांव में हत्या के प्रयास के मामले में करीब डेढ़ साल से फरार चल रही आरोपी तुलसी देवी ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू होते ही कटेया थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद हथुआ पुलिस को उसके घर पर चल रही कुर्की-जब्ती की कार्रवाई रोकनी पड़ी। जानकारी के अनुसार महिला पर हथुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज है। न्यायालय के आदेश पर हथुआ पुलिस महिला आरोपी तुलसी देवी के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने पहुंची थी। पुलिस ने जैसे ही घर का ताला तोड़कर कार्रवाई शुरू की, महिला आरोपी कटेया थाने में हाजिर हो गई। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि महिला आरोपी कटेया थाने में आकर हाजिर हुई थी। इसके बाद हथुआ पुलिस उसे अपने साथ ले गई और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई ।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.