गोपालगंज, अगस्त 8 -- Gopalganj News: दुस्साहस - शहर के पुरानी चौक वार्ड नंबर 17 मोहल्ले में दिया घटना को अंजाम - नगर थाने में युवक के बयान पर चार लोगों पर दर्ज की गई है प्राथमिकी गोपालगंज, हमारे संवाददाता शहर के पुरानी चौक वार्ड नंबर 17 मोहल्ले में किराए के मकान के सामने कचड़ा फेंकने का विरोध करने पर मां के साथ मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया गया।

मामले का विवरण बीच-बचाव करने के लिए बेटे के सिर पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इलाज के लिए दोनों को मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में दोनों का इलाज किया गया। मामले में जख्मी मो. राजू के बयान पर नगर थाने में किशन कुमार, उसकी मां व दो बहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस कार्यवाही पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया है कि वह जिस किराए के मकान में रह...