गोपालगंज, अगस्त 12 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के चिराई घर के समीप स्थित एक निजी क्लीनिक में बुधवार को ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। इस दौरान क्लीनिक के डॉक्टर और कर्मी वहां से फरार हो गए। इससे आक्रोशित परिजनों ने काउंटर पर रखे कागजात फेंक दिए और काउंटर व टेबल को पलट दिया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। करीब तीन घंटे तक हंगामा होता रहा। इस दौरान क्लीनिक परिसर में परिजनों और कर्मियों के बीच बकझक व हाथापाई की भी स्थि...