गोपालगंज, सितम्बर 25 -- Gopalganj News: मांझागढ़, एक संवाददाता। एसपी विनय तिवारी ने शुक्रवार को मांझागढ़ थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजियों एवं अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। गार्ड पंजी, अपराध संधारण से संबंधित अभिलेखों सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की। हाजत एवं उससे संबंधित अभिलेखों के संधारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया। इसके साथ ही कुर्की-जब्ती, वाहन जांच व शराब से संबंधित मामलों में की जा रही कार्रवाई की भी जानकारी ली। एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने की भी बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...