Gopalganj News: एनएच-727बी बना तालाब, हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित
गोपालगंज, जुलाई 11 -- Gopalganj News: पंचदेवरी प्रखंड क्षेत्र में हल्की बारिश ने ही जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग 727बी पर नहर टोला इमिलिया गांव के समीप करीब 200 मीटर तक पानी जमा होने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। सड़क पर जलजमाव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जलजमाव की समस्या स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थान पर हल्की बारिश के बाद भी नाले जैसी स्थिति बन जाती है। पानी सड़क पर फैल जाने से वाहन चालकों को सड़क का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इसी मार्ग से होकर पंचदेवरी बाजार आने-जाने वाले आसपास के गांवों के हजारों लोगों को प्रतिदिन आवागमन करना पड़ता है, लेकिन जलजमाव के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.