GOPALGANJ NEWS: एनएच-27 पर खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, महिला व मासूम की मौत
गोपालगंज, जून 30 -- गोपालगंज। जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर मंगलवार की रात हुए सड़क हादसे में एक महिला और एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सिरसिया स्थित बजरंग टॉकीज के समीप रात करीब 9:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार महिला और बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। महिला का शव वाहन में बुरी तरह फंस गया। जिसे बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.