गोपालगंज, अक्टूबर 27 -- Gopalganj News: एआईएमआईएम के गोपालगंज जिलाध्यक्ष बने फरहान शेख गोपालगंज। जिले के थावे प्रखंड के इंद्रवा साकिर गांव निवासी फरहान शेख को एआईएमआईएम का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमाम ने इन्हें मंगलवार को मनोनयन पत्र सौंपा। फरहान शेख लगातार तीसरी बार गोपालगंज के एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनके मनोनयन पर पार्टी नेता अनस सलाम,शहाबुद्दीन, शोएब और राजा उर्फ मुन्ना आदि ने हर्ष जताया है। रिपोर्ट:- त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...