Gopalganj News: उमस और गर्मी से बेहाल रहा गोपालगंज, राहत के लिए 3 दिन इंतजार
गोपालगंज, जुलाई 5 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिला पूरी तरह से उष्ण लहर की चपेट में है। रविवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। सुबह से ही तेज धूप और भारी नमी के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन वातावरण में अत्यधिक नमी के कारण गर्मी का असर करीब 47 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हुआ। यह भी पढ़ें- अषाढ़ में दहक रहा सूरज, भीषण गर्मी से लोग बेहालगर्मी का असर वहीं न्यूनतम तापमान पहली बार 30 डिग्री के पार करने से रात में भी लोगों को राहत नहीं मिली। घरों में पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हुए। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही काफी कम रही। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। सड़क किनारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.