गोपालगंज, सितम्बर 8 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को बलथरी चेकपोस्ट के समीप विभिन्न मामलों में जब्त 5 हजार 88 लीटर देसी-विदेशी शराब विनष्ट कर दिया। विनष्ट शराब को 31 मामलों में उत्पाद विभाग ने 2945 व 51 मामलों में 2143 लीटर शराब को पुलिस ने जब्त किया था। पहले शराब के कार्टन को बलथरी चेकपोस्ट पर इक्कठा किया गया। उसके बाद जेसीबी मशीन के माध्यम शराब की बोतलों को विनष्ट कर दिया गया। इस दौरान उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अलावे जिला प्रशासन के मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...