गोपालगंज, जुलाई 23 -- Gopalganj News: उचकगांव, एक संवाददाता। गांव में घूम-घूम कर आपूर्ति विभाग के अधिकारी राशन कार्ड के लिए आवेदन ले रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को हथुआ एसडीएम अभिषेक कुमार चंदन व एमओ तब्बू खातून ने प्रखंड के ब्रह्माइन गांव में पहुंच कर पात्र लोगों से आवेदन लिया। एमओ ने बताया कि उचकागांव प्रखंड में कुल 810 नया राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला है। जिसका लाभ वास्तविक लाभुकों को मिले इसलिए विभाग के अधिकारी गांवों में कैम्प लगाकर आवेदन लिए जा रहे हैं। यह अभियान 26 जुलाई तक चलता रहेगा। यदि निर्धारित लक्ष्य पुरा नही होता है तो पुनः आठ अगस्त तक राशन कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : चौथम प्रखंड में नए एमओ आनंद गौतमी ने संभाला पदभार, नए राशन कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान किया यह भी पढ़...