गोपालगंज, अक्टूबर 23 -- बाढ़ प्रभावित किसानों के मुआवजे के आवेदन Gopalganj News: गोपालगंज। बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे के लिए आवेदन की समय सीमा अब नजदीक है, लेकिन जिले के कई किसान तकनीकी और दस्तावेजी पेच में उलझे हैं। चार प्रखंडों की 21 पंचायतों में फसल क्षति के एवज में करीब 7.48 करोड़ रुपए का कृषि इनपुट अनुदान मिलना है। इसके बावजूद अब तक 13 पंचायतों के महज 2336 किसानों ने ही आवेदन किया है। ऑनलाइन आवेदन के लिए 25 अक्टूबर तक अंतिम मौका है। ऐसे में आवेदन नहीं कर पाने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है।                         कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बैकुंठपुर प्रखंड की नौ पंचायतों से 2293 किसानों ने आवेदन किया है। वहीं, बरौली की चिन्हित 6 पंचायतों में से दो पंचायतों से महज दो और गोपालगंज की दो पंचायतों से 41 किसानों ने आवेदन कि...