गोपालगंज, अक्टूबर 5 -- Gopalganj News: गोपालगंज। सोशल मीडिया पर एसपी के नाम व फोटो का दुरुपयोग कर इंस्टाग्राम पर आईडी बनाने वाले एक युवक को साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपित यूपी के गाजीपुर जिले के सादियाबाद थाने के कस्बा कोईरी गांव के हरिचन्द्र का बेटा सोनू कश्यप बताया गया है। मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपित को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की मीडिया सेल के अनुसार दस सितंबर 2026 को पुलिस की टीम सोशल मीडिया की निगरानी कर रही थी। इस दौरान पता चला कि एसपी विनय तिवारी के नाम व फोटो का उपयोग कर फर्जी इस्टाग्राम आईडी बनाई गई है। आईडी के माध्यम से धोखाधड़ी कर प्रयास की जा रही है। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थानाध्यक्ष डीएसपी अवंतिका दिलीप ...