Gopalganj News: इंटरव्यू देने आए युवक की बाइक चोरी
गोपालगंज, सितम्बर 3 -- Gopalganj News: गोपालगंज, हमारे संवाददाता शहर के जादोपुर रोड स्थित एक कैलाश के समीप गुरुवार को बैंक में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने आए युवक की बाइक की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। चोरी के बाद पीड़ित युवक ने नगर थाने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। पुलिस आवेदन प्राप्त करने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी संजीत कुमार बैंक में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के लिए मैनेजर के फोन पर होटल के समीप पहुंचे। जहां बैंक के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर चले गए। इसी बीच अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक की चोरी कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.