Gopalganj News: इंजीनियरिंग छात्र को चाकू मारने में आठ पर प्राथमिकी
गोपालगंज, जुलाई 1 -- Gopalganj News: भोरे। एक संवाददाता जगतौली ओपी के सकतौली गांव के इंजीनियरिंग छात्र विशाल यादव पर हुए जानलेवा हमले में चार नामजद सहित आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह प्राथमिकी विशाल के दादा आनन्दी चौधरी के बयान पर दर्ज की गई है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले एक शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी हुई थी। इसी प्रतिशोध में रविवार की देर शाम कावे गांव के चंवर के समीप अकेले पाकर विशाल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। मामले में जगतौली ओपी के ही कावे गांव के मुन्ना बैठा, बीरबल यादव, संदेश यादव और गोलू साह के अलावा 3-4 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.