गोपालगंज, अक्टूबर 8 -- Gopalganj News: आर्थिक तंगी से तंग युवक ने की खुदखुशी उचकागांव, एक संवाददाता। उचकागांव थाना क्षेत्र के साथी गांव के एक युवक ने आर्थिक तंगी से तंग आकर बंद कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार की रात की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि साथी गांव निवासी स्व. किशोर राम का 25 वर्षीय बेटा का विवाह सात वर्ष पहले जमसडी गांव निवासी मुन्ना राम उर्फ मुन्ना किन्नर की गोद ली हुई बेटी सुगांती देवी के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों के दो बेटा और एक बेटी है। एक बेटे का जन्म एक माह पहले ही हुआ था। जिसके बाद युवक की पत्नी अपने मायके में रहकर बच्चों की देखभाल कर रही थी। युवक अपने मां इंदु देवी के साथ अकेले घर पर रह रहा था। वह...