गोपालगंज, जुलाई 30 -- Gopalganj News: गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक सारण संजय कुमार ने गुरुवार की देर शाम में शहर स्थित जिला शिक्षा भवन में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बरौली प्रखंड के मध्य विद्यालय मोगल बिरैचा के एक शिक्षक के निलंबन से जुड़े मामले की भी जांच की। इसके अलावे पूर्व से चल रहे कई विद्यालयों के भी मामलों की जांच की। उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और पूर्व से लंबित विभिन्न मामलों से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की। उन्होंने लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्ता बनाए ...