गोपालगंज, सितम्बर 1 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के बैकुंठपुर थाने के कतालपुर गांव में सोमवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में मां-बेटी समेत चार महिलाओं पर लाठी-डंडे, तलवार व लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी महिलाओं को इलाज के लिए बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य उन्हें लेकर मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: मीरगंज में रास्ते के विवाद में दबंगों ने सास व दो बहू को पीटकर किया जख्मी घटना के संबंध में मारपीट में जख्मी नागेन्द्र राय की पत्नी गायत्री ...