गोपालगंज, सितम्बर 4 -- Gopalganj News: गोपालगंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार की रात जिले में भक्ति का उल्लास चरम पर पहुंच गया। घड़ी की सुइयां जैसे ही मध्यरात्रि पर पहुंचीं, मंदिरों और घरों में शंख-घंटियों के बीच भगवान श्रीकृष्ण का प्रकटोत्सव मनाया गया। 'नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' और 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' के जयकारों से वातावरण गूंज उठा。 यह भी पढ़ें- Gopalganj News: कृष्ण जन्म पर सोहर गीतों से गूंज उठा हथुआ का गोपाल मंदिरउपवास और अभिषेक दिन भर उपवास रखने के बाद श्रद्धालुओं ने मध्य रात्रि में लड्डू गोपाल को पंचामृत, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक किया। उन्हें नए वस्त्र पहनाकर फूल-मालाओं से सजाया गया। माखन-मिश्री, फल, मिठाइयां और छप्पन भोग अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जन्म स...