Gopalganj News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी
गोपालगंज, जुलाई 16 -- Gopalganj News: फुलवरिया। एक संवाददाता श्रीपुर थाना क्षेत्र के बंसीबतरहां स्थित हथुआ शाखा नहर पुल के समीप भोरे-मीरगंज मार्ग पर गुरुवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बाइक सवार जख्मी हो गया। उसके साथ बाइक पर सवार दूसरा युवक सुरक्षित बच गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को बंसीबतरहां बाजार के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया गया। जख्मी की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के डेमुसा गांव निवासी मोहम्मद हकीम के रूप में हुई है। वह अपने पड़ोसी मोहम्मद अली के साथ सीवान जिले के लकड़ी नवीगंज से घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: बकरी चराते समय बिजली गिरने से अधेड़ की मौत बकरी चराते समय बिजली गिरने से अधेड़ की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.