गोपालगंज, नवम्बर 29 -- Gopalganj News: भोरे। एक संवाददाता सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ अपनी तस्वीर वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कल्याणपुर के एक युवक को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर युवक की एक तस्वीर वायरल हो रही थी। इसमें वह हथियार के साथ पोज देते नजर आ रहा था। तस्वीर पुलिस के संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। ---- महावीरी मेले में चाकू लहराने का वीडियो वायरल, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस भोरे। एक संवाददाता शनिवार को थाने के हुस्सेपुर बाजार में आयोजित महावीरी मेले के दौरान एक युवक का चाकू लहराते हुए व...