गोपालगंज, अक्टूबर 26 -- पटाखा दुकानों और फैक्ट्रियों की अग्नि सुरक्षा जांच Gopalganj News: गोपालगंज। सीवान जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में पटाखा फेक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद स्थानीय स्तर पर जिला अग्निशमन विभाग अलर्ट दिखने लगा है। विभागीय अधिकारियों ने शनिवार को मीरगंज व गोपालगंज के दर्जनों पटाखा दुकानों व फेक्ट्री की अग्नि सुरक्षा जांच किया। वहीं जांच के बाद दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा नियमों के पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए। मिली जानकारी के अनुसार शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में सैकड़ों पटाखा दुकानों का संचालन होता है। इनमें ज्यादतर दुकानों में अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही है। ऐसे में अब अग्निशमन विभाग ऐसे सभी दुकानों, फेक्ट्रियों की जांच कर दुकानदारों से मौके पर अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर एक्सटिंग्विशर, ...