Google Map देगा खतरे का अलर्ट, देहरादून के 11 ब्लैक स्पॉट पर हादसे से पहले बजेगा अलार्म
देहरादून, अगस्त 18 -- Google Map Alert: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने तकनीक का सहारा लिया है। जिले के 11 ब्लैक स्पॉट की जानकारी गूगल को भेजी गई है। गूगल मैप पर डेटा अपडेट होते ही इन रास्तों से गुजरने वाले वाहन चालकों को ब्लैक स्पॉट का अलर्ट मिलेगा। इससे खासकर रात में और तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों को समय रहते सावधान किया जा सकेगा। ट्रैफिक पुलिस ने सभी 11 ब्लैक स्पॉट की सटीक लोकेशन और नाम समेत पूरा ब्योरा गूगल को भेज दिया है। डेटा अपडेट होने के बाद नेविगेशन के दौरान वाहन चालकों को आगे दुर्घटना संभावित क्षेत्र होने की सूचना मिलेगी। पुलिस को उम्मीद है कि चेतावनी मिलने पर चालक गति कम करेंगे और अधिक सतर्क होकर वाहन चलाएंगे। इससे हादसों की आशंका कम होगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.