नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- ईरान की तरफ से कंपनियों को निशान बनाने की मिली धमकी के बाद अमेरिका ने जवाब दिया है। खबर है कि अमेरिका ने भी सेना तैयार होने की बात कही है। हालांकि, अब तक इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया था। IRGC यानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने 18 कंपनियों पर हमले की चेतावनी दी थी। इनमें META, Google समेत कई कंपनियां शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि अमेरिका सेना तेहरान के किसी भी हमले को रोकने के लिए तैयार है। रॉयटर्स से बातचीत में वाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा, 'अमेरिकी सेना ईरान की तरफ से किए जाने वाले किसी भी हमले को रोकने के लिए तैयार है और पहले भी थी, जैसा कि आतंकवादी शासन के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों में 90 प्रतिशत की गिरावट से यह साबित होता है।'ईरान की धमकी आईआरजीसी ने ...