Gonda News: 64 और पंचायत सहायकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार
गोंडा, जुलाई 10 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जिले के नौ विकास खंडों में तैनात 64 और पंचायत सहायकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। बीते तीन माह से पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं किए जाने की बात शासन स्तर हुई समीक्षा में उजागर हुआ है। शासन के निर्देश पर डीपीआरओ जीडी जैन ने संबंधित बीडीओ और एडीओ पंचायत को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को भी 42 पंचायत सहायकों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। शासन स्तर पर समीक्षा में सामने आया कि लगातार तीन माह से ऑनलाइन उपस्थिति नहीं लगाने के कारण कई ग्राम पंचायत सचिवालयों में कार्य प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- 42 पंचायत सहायकों के खिलाफ कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.