गोंडा, अगस्त 16 -- Gonda News: दोस्तपुर (सुलतानपुर), संवाददाता। 28 पाउच देशी शराब के साथ एक युवक को दोस्तपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार को उपनिरीक्षक सरोज कुमार हमराह हेड कांस्टेबल घनश्याम मिश्रा व कांस्टेबल रविपाल के साथ भीलमपुर नहर पुलिया पर मौजूद थे। तभी सूचना मिली कि एक व्यक्ति कुछ संदिग्ध सामान लेकर बेथरा की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम बेथरा की तरफ जाने लगी। तभी एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने व्यक्ति को रोककर पूछताछ की तो वह भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने नहर पटरी पर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से देशी शराब के 28 पाउच बरामद हुए। पकड़े गए युवक की पहचान संदीप कुमार, निवासी बखरा जलालपुर के रूप में हुई। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया की मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस...