Gonda News: 198 बुजुर्ग के पास पहुंची पुलिस, समस्याएं सुन किया निराकरण
गोंडा, जुलाई 11 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जिले की पुलिस टीम 198 बुजुर्गों के पास पहुंची और उनका हालचाल जाना। समस्याएं सुन उसका निराकरण कराया है। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी । किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए जागरूक भी किया गया। पुलिस की इस संवेदनशील पहल की बुजुर्गों ने सराहना भी की है। जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में निवास करने वाले 70 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का चिन्हीकरण कर उनका विवरण संकलित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने कुल 198 वरिष्ठ नागरिकों से उनके आवास पर पहुंचकर संपर्क स्थापित किया । इनमें थाना कोतवाली नगर के 16, कोतवाली देहात के 10, खरगूपुर के 10, इटियाथोक के 08, धानेपुर के 04, मोतीगंज के 11, मनकापुर के 21,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.