Gonda News: 16 मॉडीफाइड साइलेंसर, 26 प्रेशर हॉर्न व 10 अवैध हूटर हटवाए
गोंडा, जुलाई 24 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। यातायात नियमों का उल्लंघन कर सडकों पर बेधड़क फर्राटा भरने वालों पर पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हार्न व अवैध हूटर लगाकर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। अभियान चलाकर कार्रवाई करने के साथ ही लोगों को यातायात नियमों के बारे में भी जागरुक किया गया। एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी यातायात विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं ध्वनि प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए अवैध प्रेशर हॉर्न, अनाधिकृत हूटर एवं मॉडीफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान वाहनों में अवैध रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.