गोंडा, अक्टूबर 8 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। कृषि क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी पहल शुरू की गई है। अब बीएससी कृषि अथवा बीएससी रसायन की डिग्री नहीं रखने वाले हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी उर्वरक और बीज कारोबार से जुड़कर अपना व्यवसाय शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगे। इसके लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद अभ्यर्थी उर्वरक एवं बीज व्यवसाय का लाइसेंस हासिल करने की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। जिला कृषि अधिकारी एवं अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) सीपी सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और कृषि से जुड़े लोगों को अपना रोजगार शुरू करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए फैसिल...