गोंडा, सितम्बर 30 -- Gonda News: बालपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलधरमऊ परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रचार-प्रसार के बीच अव्यवस्थाएं भी उजागर हो गईं। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को धूप से बचाने और बैठने तक के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। लिहाजा कई लाभार्थी काफी देर तक धूप में खड़े रहने को मजबूर रहे। मेले में क्षेत्र से आए लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई। विधायक बावन सिंह ने लाभार्थियों को पोषण पोटली और आयुष्मान कार्ड वितरित किए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संत लाल पटेल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं ने आयोजकों की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। पानी और गिलास की व्यवस्था के लिए आशा बहुएं इधर-उधर भटकती नजर आईं। कार्यक्रम स्थल पर धूप से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। वहीं ब...