गोंडा, अगस्त 6 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में 15 अगस्त को आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद मुख्यालय, समस्त तहसीलों, विकास खंड मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों, पंचायत भवनों, शासकीय कार्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों में निर्धारित समय पर पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। सभी स्थानों पर राष्ट्रगान, वंदेमातरम् तथा देशभक्ति गीतों का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना और अधिक सुदृढ़ हो। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस का प्रत्येक कार्यक्रम निर्धारित समय पर, गरिमामय व...