Gonda News: स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ रहेगा शरीर: जितेंद्र
गोंडा, सितम्बर 21 -- Gonda News: गोण्डा। एलबीएस डिग्री कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत आईक्यूएसी एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर डॉक्यूमेंटरी प्रस्तुति हुई। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का वातावरण से गहरा संबंध है। विद्यार्थियों को घर, मोहल्ले, गांव और शहर की स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर श्रमदान करना चाहिए।शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश यादव ने स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश दिया। रक्षा अध्ययन विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील तिवारी ने स्वागत किया। कैडेट आनंद सिद्धार्थ ने ग्रामीण व शहरी स्वच्छता के तुलनात्मक तथ्य रखे। संचालन डॉ. अमित कुमार शुक्ल ने किया। यह भी पढ़ें- बीबीएयू में 'स्वच्छता ही सेवा-2026' के तहत स्वास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.