गोंडा, जुलाई 19 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। स्टेशन रोड स्थित जीजीआईसी स्कूल के पास पालिका द्वारा बनवाए जा रहा नवनिर्मित नाला पहली बारिश में ही धंस गया। नाले के ऊपर लगे पत्थर भी बैठ गए हैं। इससे मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और वाहन फंस रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाला पत्थर सहित धंस गया है। लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान ही नाला धंस गया तो बनने के बाद क्या हाल होगा। नाले के धंसने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह भी पढ़ें- Gonda News: पटेल नगर घोसियाना की टूटी सड़कें और नाले दे रहे लोगों को दर्द

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...